Wednesday, 31 August 2016

किसान: ईक दु:ख भरी दास्तां

कहते हैं......

इन्सान सपना देखता है
तो वो ज़रूर पूरा होता है.

मगर
किसान के सपने
कभी पूरे नहीं होते
बड़े अरमान और कड़ी मेहनत से फसल तैयार करता है और जब तैयार हुई फसल को बेचने मंडी जाता है.

बड़ा खुश होते हुए जाता है.

बच्चों से कहता है
आज तुम्हारे लिये नये कपड़े लाऊंगा फल और मिठाई भी लाऊंगा,

पत्नी से कहता है..
तुम्हारी साड़ी भी कितनी पुरानी हो गई है फटने भी लगी है आज एक साड़ी नई लेता आऊंगा.
पत्नी:–”अरे नही जी..!”
“ये तो अभी ठीक है..!”
“आप तो अपने लिये
जूते ही लेते आना कितने पुराने हो गये हैं और फट भी तो गये हैं..!”

जब
किसान मंडी पहुँचता है .

ये उसकी मजबूरी है
वो अपने माल की कीमत खुद नहीं लगा पाता.

व्यापारी
उसके माल की कीमत
अपने हिसाब से तय करते हैं.

एक
साबुन की टिकिया पर भी उसकी कीमत लिखी होती है.

एक
माचिस की डिब्बी पर भी उसकी कीमत लिखी होती है.

लेकिन किसान
अपने माल की कीमत खु़द नहीं कर पाता .

खैर..
माल बिक जाता है,
लेकिन कीमत
उसकी सोच अनुरूप नहीं मिल पाती.

माल तौलाई के बाद
जब पेमेन्ट मिलता है.
…
वो सोचता है
इसमें से दवाई वाले को देना है, खाद वाले को देना है, मज़दूर को देना है ,

अरे हाँ,
बिजली का बिल
भी तो जमा करना है.
…
सारा हिसाब
लगाने के बाद कुछ बचता ही नहीं.

वो मायूस हो
घर लौट आता है
बच्चे उसे बाहर ही इन्तज़ार करते हुए मिल जाते हैं.

“पिताजी..! पिताजी..!” कहते हुये उससे लिपट जाते हैं और पूछते हैं:-
“हमारे नये कपडे़ नहीं ला़ये..?”

पिता:–”वो क्या है बेटा..,
कि बाजार में अच्छे कपडे़ मिले ही नहीं,
दुकानदार कह रहा था
इस बार दिवाली पर अच्छे कपडे़ आयेंगे तब ले लेंगे..!”

पत्नी समझ जाती है, फसल
कम भाव में बिकी है,
वो बच्चों को समझा कर बाहर भेज देती है.

पति:–”अरे हाँ..!”
“तुम्हारी साड़ी भी नहीं ला पाया..!”

पत्नी:–”कोई बात नहीं जी, हम बाद में ले लेंगे लेकिन आप अपने जूते तो ले आते..!”

पति:– “अरे वो तो मैं भूल ही गया..!”

पत्नी भी पति के साथ सालों से है पति का मायूस चेहरा और बात करने के तरीके से ही उसकी परेशानी समझ जाती है
लेकिन फिर भी पति को दिलासा देती है .

और अपनी नम आँखों को साड़ी के पल्लू से छिपाती रसोई की ओर चली जाती है.

फिर अगले दिन
सुबह पूरा परिवार एक नयी उम्मीद ,
एक नई आशा एक नये सपने के साथ नई फसल की तैयारी के लिये जुट जाता है.
….

ये कहानी
हर छोटे और मध्यम किसान की ज़िन्दगी में हर साल दोहराई जाती है
…..

हम ये नहीं कहते
कि हर बार फसल के
सही दाम नहीं मिलते,

लेकिन
जब भी कभी दाम बढ़ें, मीडिया वाले कैमरा ले के मंडी पहुच जाते हैं और खबर को दिन में दस दस बार दिखाते हैं.

कैमरे के सामने शहरी महिलायें हाथ में बास्केट ले कर अपना मेकअप ठीक करती मुस्कराती हुई कहती हैं..
सब्जी के दाम बहुत बढ़ गये हैं हमारी रसोई का बजट ही बिगड़ गया.
………

कभी अपने बास्केट को कोने में रख कर किसी खेत में जा कर किसान की हालत तो देखिये.

वो किस तरह
फसल को पानी देता है.

१५ लीटर दवाई से भरी हुई टंकी पीठ पर लाद कर छिङ़काव करता है,

२० किलो खाद की
तगाड़ी उठा कर खेतों में घूम-घूम कर फसल को खाद देता है.

अघोषित बिजली कटौती के चलते रात-रात भर बिजली चालू होने के इन्तज़ार में जागता है.

चिलचिलाती धूप में
सिर का पसीना पैर तक बहाता है.

ज़हरीले जन्तुओं
का डर होते भी
खेतों में नंगे पैर घूमता है.
……

जिस दिन
ये वास्तविकता
आप अपनी आँखों से
देख लेंगे, उस दिन आपके
किचन में रखी हुई सब्ज़ी, प्याज़, गेहूँ, चावल, दाल, फल, मसाले, दूध
सब सस्ते लगने लगेंगे.
तभी आप एक मज़दूर और किसान का दर्द समझ सकेंगे।

।। जय जवान जय किसान ||

अनमोल वचन


कहाँ पर बोलना है और कहाँ पर बोल जाते हैं।
जहाँ खामोश रहना है वहाँ मुँह खोल जाते हैं।।

कटा जब शीश सैनिक का तो हम खामोश रहते हैं।
कटा एक सीन पिक्चर का तो सारे बोल जाते हैं।।

नयी नस्लों के ये बच्चे जमाने भर की सुनते हैं।
मगर माँ बाप कुछ बोले तो बच्चे बोल जाते हैं।।

बहुत ऊँची दुकानों में कटाते जेब सब अपनी।
मगर मज़दूर माँगेगा तो सिक्के बोल जाते हैं।।

अगर मखमल करे गलती तो कोई कुछ नहीँ कहता।
फटी चादर की गलती हो तो सारे बोल जाते हैं।।

हवाओं की तबाही को सभी चुपचाप सहते हैं।
च़रागों से हुई गलती तो सारे बोल जाते हैं।। 

बनाते फिरते हैं रिश्ते जमाने भर से अक्सर।
मगर जब घर में हो जरूरत तो रिश्ते भूल जाते हैं।।
    :---> सुखदेव बैनाडा.

Tuesday, 16 August 2016

भारत की आजादी

बेबस हूँ बिखरी हूँ उलझी हूँ सत्ता के जालो में,
एक दिवस को छोड़ बरस भर बंद रही हूँ तालों में,

बस केवल पंद्रह अगस्त को मुस्काने की आदी हूँ,
लालकिले से चीख रही मैं भारत की आज़ादी हूँ,

जन्म हुआ सन सैतालिस में,बचपन मेरा बाँट दिया,
मेरे ही अपनों ने मेरा दायाँ बाजू काट दिया,

जब मेरे पोषण के दिन थे तब मुझको कंगाल किया
मस्तक पर तलवार चला दी,और अलग बंगाल किया

मुझको जीवनदान दिया था लाल बहादुर नाहर ने,
वर्ना मुझको मार दिया था जिन्ना और जवाहर ने,

मैंने अपना यौवन काटा था काँटों की सेजों पर,
और बहुत नीलाम हुयी हूँ ताशकंद की मेजों पर,

नरम सुपाड़ी बनी रही मैं,कटती रही सरौतों से,
मेरी अस्मत बहुत लुटी है उन शिमला समझौतों से,

मुझको सौ सौ बार डसा है,कायर दहशतगर्दी ने,
सदा झुकायीं मेरी नज़रे,दिल्ली की नामर्दी ने,

मेरा नाता टूट चूका है,पायल कंगन रोली से,
छलनी पड़ा हुआ है सीना नक्सलियों की गोली से,

तीन रंग की मेरी चूनर रोज़ जलायी जाती है,
मुझको नंगा करके मुझमे आग लगाई जाती है

मेरी चमड़ी तक बेची है मेरे राजदुलारों ने,
मुझको ही अँधा कर डाला मेरे श्रवण कुमारों ने

उजड़ चुकी हूँ बिना रंग के फगवा जैसी दिखती हूँ,
भारत तो ज़िंदा है पर मैं विधवा जैसी दिखती हूँ,

मेरे सारे ज़ख्मों पर ये नमक लगाने आये हैं,
लालकिले पर एक दिवस का जश्न मनाने आये हैं

जो मुझसे हो लूट चुके वो पाई पाई कब दोगे,
मैं कब से बीमार पड़ी हूँ मुझे दवाई कब दोगे,

सत्य न्याय ईमान धरम का पहले उचित प्रबंध करो,
तब तक ऐसे लालकिले का नाटक बिलकुल बंद करो,

#copied✍��
Sukhdev Bainada

Thursday, 11 August 2016

sUkH:4

                                              कमाल करते है,हम से जलने वाले
                                     महफिलें खुद की सजाते हैं ,और चर्चे हमारे करते हैं| 

Wednesday, 10 August 2016

sUkH:3

न तेरी अदा समझ में आती है ना आदत...
ऐ ज़िन्दगी...
तू हर रोज़ नयी सी...हम हर-रोज़ वही उलझे से..!!!

Tuesday, 9 August 2016

sUkH:2

वो फलक तेरा हो ये ज़मी तेरी हो...

चाँद की चाँदनी सूरज की रौशनी तेरी हो...

तू मुस्कराये तो तेरे साथ कायनात मुस्कुराये...

सारे ज़माने में हस्ती वो तेरी हो....

Saturday, 30 July 2016

sUkH:1

तुम गिराने में लगे थे,तुमने सोचा ही नहीं...
मैं गिरा तो फिर से खडा़ हो जाऊँगा...
चलने दो अभी अकेला है मेरा सफर...
रास्ता रोका तो मैं का़फिला बन जाऊँगा...

Friday, 15 July 2016

जल-जंगल-जमीन से शिखर तक

दोस्तों जिस दिन ये खबर पढ़ी तब से ही इस पर कुछ लिखने की सोच रहा था, आज समय मिला है। नज़र का फर्क होता है, कुछ को ये ऐसे लग सकती है कि मीणाओं को हाईलाइट करने की चाल है मीडिया की तो कुछ इसे पॉजिटिव भी ले रहे हैं।
जहाँ तक मेरा सवाल है, मैं इस खबर को पढ़कर गर्व महसूस कर रहा हूँ। हमें गर्व है कि मीणाओं में ऐसे ऐसे परिवार हैं। आरक्षण से हमें ये मुकाम मिला है, सबको समान अवसर सुनिश्चित हुये हैं। नहीं तो एक किसान के घर से इतने बड़े अफसर बनना नामुमकिन था, आरक्षण विरोधियों और तथाकथित अफसरशाही विरोधियों और क्रीमीलेयर के समर्थकों को भी एक बात ध्यान में रखनी चाहिए कि इस परिवार में सिर्फ एक पीढ़ी ने आरक्षण का लाभ लिया है।
देश के हर भाग में रहने वाला मीणा इस परिवार के नाम पर गर्व महसूस करता है। मुझे सही याद है तो नमो जी 1969 बैच के आईपीएस थे तो हरीश जी 1976 बैच के, भवानी जी 1975 बैच के आईएएस थे और ओपी जी 1979 बैच के आईएएस और सबसे छोटे धर्म सिंह जी IRS कस्टम में हुये लास्ट में अर्थात घर में पढ़ाई का माहौल लगातार बना रहा और बड़े भाइयों ने छोटो का मार्गदर्शन किया होगा।
हमें राजनीति से इतर भी अनेक चीजों को देखना चाहिए। मीणा लोगों ने आज तक जितनी भी उन्नति की है वो पढ़ाई से ही की है अतः बेशक हमें अन्य क्षेत्रों की और ध्यान देना चाहिए लेकिन हमारा मूल एरिया है जहाँ हम ताक़तवर हैं वो शिक्षा है और हमें इसको और मजबूत करने की और ध्यान देना चाहिए तथा आर्थिक अभावों की वजह से जो बच्चे शिक्षा की दौड़ में पिछड़ रहे हैं उन पर विशेष फोकस करना चाहिए। कुछ प्रयास अनेक लोग छिटपुट स्तर पर कर रहे हैं, उनको संगठित करने की जरूरत है।

Wednesday, 22 June 2016

Whatsapp

1.पत्थरों के शहर में कच्चे मकान कौन रखता है..
AC के इस ज़माने में रोशनदान कौन रखता है..
- - - - - - - - - - - - - - - - -
अपने घर की कलह से फुरसत मिले..तो सुने..
आजकल पराई दीवार पर कान कौन रखता है..
- - - - - - - - - - - - - - - - -
जहां, जब, जिसका, जी चाहा थूक दिया..
आजकल हाथों में पीकदान कौन रखता है..
- - - - - - - - - - - - - - - - -
हर चीज मुहैया है मेरे शहर में किश्तों पर..
आजकल हसरतों पर लगाम कौन रखता है..
- - - - - - - - - - - - - - - - -
बहलाकर छोड़ आते है वृद्धाश्रम में मां बाप को..
आजकल घर में पुराना सामान कौन रखता है.

2. तू जिंदगी को जी,
उसे समझने की कोशिश ना कर..
चलते वक़्त के साथ तू भी चल,
वक्त को बदलने की कोशिश न कर.
दिल खोल कर साँस ले,
अंदर ही अंदर घुटने की कोशिश न कर..
कुछ बाते भगवान् पर छोड़ दे
सब कुछ खुद सुलझाने की कोशिश न कर..

3:
आंसुओं को बहुत समझाया तन्हाई मे आया करो,!
महफिल मे आकर मेरा मजाक ना बनाया करो!
आँसूं बोले . . .

इतने लोग के बीच भी आपको तन्हा पाता हूँ,
बस इसलिए साथ निभाने चले आता हूँ !

जिन्दगी की दौड़ में,
तजुर्बा कच्चा ही रह गया...
हम सीख न पाये 'फरेब'
और दिल बच्चा ही रह गया !

बचपन में जहां चाहा हंस लेते थे,
जहां चाहा रो लेते थे...
पर अब मुस्कान को तमीज़ चाहिए
और आंसुओ को तन्हाई !

हम भी मुस्कराते थे कभी बेपरवाह अन्दाज़ से...
देखा है आज खुद को कुछ पुरानी तस्वीरों में !

चलो मुस्कुराने की वजह ढुंढते हैं...
तुम हमें ढुंढो...
हम तुम्हे ढुंढते हैं..

4:
ऐसा ही सत्य कहना चाहिए जो दुसरों की प्रसन्नता का कारण हो ।
जो सत्य दुसरों के दु:ख का कारण हो उस संबंध मे बुद्धिशाली व्यक्ति को मौन रहना चाहिए.....
बहुत ही आसान है जमीं पर आलीशान भवनों का निर्माण कर लेना .....

दिल मे जगह बनाने मे जिन्दगी गुजर जाया करती है �� 
�� �� �� �� �� �� �� �� ��

Friday, 10 June 2016

SUKHDEV BAINADA:Youtube

                                                                

                      SuKhDeV BaInAdA :Youtube

















राजस्थानी लोकगीत

                                            RAJASTHANI LOK GEET


 इण लहेरिये रा नौ सौ रुपया रोकड़ा सा
म्हाने ल्याईदो नी बादिला ढोला लहेरियो सा
म्हाने ल्याईदो नी बाईसा रा बीरा लहेरियो सा
म्हाने ल्याईदो ल्याईदो ल्याईदो ढोलालहेरियो सा
म्हाने ल्याईदो नी बादिला ढोला लहेरियो सा
म्हारा सुसराजी तो दिल्ली रा राजवी सा
म्हारा सासूजी तो गढ़ रा मालक सा
इण लहेरिये रा नौ सौ रुपया रोकड़ा सा
म्हाने ल्याईदो ल्याईदो ल्याईदो ढोलालहेरियो सा..... More




कविता कोश

1.
'अनमोल' अपने आप से कब तक लड़ा करें
जो हो सके तो अपने भी हक़ में दुआ करें

हम से ख़ता हुई है कि इंसान हम भी हैं
नाराज़ अपने आप से कब तक रहा करें

अपने हज़ार चेहरे हैं, सारे हैं दिलनशीं
किससे वफ़ा निभाएं तो किससे जफ़ा करें

नंबर मिलाया फ़ोन पे दीदार कर लिया
मिलना हुआ है सह्‌ल तो अक्सर मिला करें

तेरे सिवा तो अपना कोई हमज़ुबां नहीं
तेरे सिवा करें भी तो किस से ग़िला करें

दी है क़सम उदास न रहने की तो बता
जब तू न हो तो कैसे ये हम मोजिज़ा करें 

2.
अच्छा तुम्हारे शहर का दस्तूर हो गया
जिसको गले लगा लिया वो दूर हो गया

कागज में दब के मर गए कीड़े किताब के
दीवाना बे पढ़े-लिखे मशहूर हो गया

महलों में हमने कितने सितारे सजा दिये
लेकिन ज़मीं से चाँद बहुत दूर हो गया

तन्हाइयों ने तोड़ दी हम दोनों की अना
आईना बात करने पे मज़बूर हो गया

सुब्हे-विसाल पूछ रही है अज़ब सवाल
वो पास आ गया कि बहुत दूर हो गया

कुछ फल जरूर आयेंगे रोटी के पेड़ में
जिस दिन तेरा मतालबा मंज़ूर हो गया  

3.
अकेले ही हमें दुनिया के हर मंज़र में रहना है
अभी कुछ दिन यूँ दीवार-ओ-बाम-ओ-दर1 में रहना है

न जाने किस हवस के ख़्वाब दिखलाता है वह मुझको
अभी कुछ और ही सौदा2 हमारे सर में रहना है

हमारी ख़्वाहिशें अपनी जगह पर सच सही लेकिन
वो मूरत है, उसे यूँ ही सदा पत्थर में रहना है

भला मालूम है किसको दिले बेताब की मंज़िल
कभी इस दर पे रहना है कभी उस घर में रहना है

बजुज़3 मश्क-ए-सुखन4 कुछ काम भी अपना नही शायद
सो अब ता-उम्र हमको बस इसी चक्कर में रहना है 

4.
 ’आज सुखी मैं कितनी, प्यारे!’

चिर अतीत में ’आज’ समाया,
उस दिन का सब साज समाया,
किंतु प्रतिक्षण गूँज रहे हैं नभ में वे कुछ शब्द तुम्हारे!
’आज सुखी मैं कितनी, प्यारे!’

लहरों में मचला यौवन था,
तुम थीं, मैं था, जग निर्जन था,
सागर में हम कूद पड़े थे भूल जगत के कूल किनारे!
’आज सुखी मैं कितनी, प्यारे!’

साँसों में अटका जीवन है,
जीवन में एकाकीपन है,
’सागर की बस याद दिलाते नयनों में दो जल-कण खारे!’
’आज सुखी मैं कितनी, प्यारे!’

Thursday, 7 April 2016

Social site collection:: *)*)

 हो गई है पीर पर्वत-सी पिघलनी चाहिए,
इस हिमालय से कोई गंगा निकलनी चाहिए।

आज यह दीवार, परदों की तरह हिलने लगी,
शर्त लेकिन थी कि ये बुनियाद हिलनी चाहिए।

हर सड़क पर, हर गली में, हर नगर, हर गाँव में,
हाथ लहराते हुए हर लाश चलनी चाहिए।

सिर्फ हंगामा खड़ा करना मेरा मकसद नहीं,
सारी कोशिश है कि ये सूरत बदलनी चाहिए।

मेरे सीने में नहीं तो तेरे सीने में सही,
हो कहीं भी आग, लेकिन आग जलनी चाहिए।


Thursday, 4 February 2016

आहिस्ता चल ऐ जिंदगी:

आहिस्ता चल ए जिंदगी,
अभी कई कर्ज चुकाना बाकी है

कुछ दर्द मिटाना बाकी है
कुछ फर्ज निभाना बाकी है

रफ़्तार में तेरे चलने से
कुछ रूठ गए कुछ छूट गए

रूठों को मनाना बाकी है
रोतों को हँसाना बाकी है

कुछ रिश्ते बनकर ,टूट गए
कुछ जुड़ते -जुड़ते छूट गए

उन टूटे -छूटे रिश्तों के
जख्मों को मिटाना बाकी है

कुछ हसरतें अभी अधूरी हैं
कुछ काम भी और जरूरी हैं

जीवन की उलझी पहेली को
पूरा सुलझाना बाकी है

जब साँसों को थम जाना है
फिर क्या खोना ,क्या पाना है

पर मन के जिद्दी बच्चे को
यह बात बताना बाकी है

आहिस्ता चल ए जिंदगी ,
अभी कई कर्ज चुकाना बाकी है

कुछ दर्द मिटाना बाकी है
कुछ फर्ज निभाना बाकी है !

                                  :-सुखदेव मीणा बैनाड़ा

Wednesday, 13 January 2016

हमारा राष्ट्रीय प्रतीक

#copied अशोक स्तंभ का जो स्वरुप हमारा राष्ट्रीय चिह्न है, वह अशोक स्तंभ का वास्तविक स्वरुप नहीं है। दरअसल असल अशोक स्तंभ में एक चक्र ऊपर भी था जिसमें 32 तीलियां थीं। जब अशोक स्‍तंभ को राष्‍ट्रीय चिह्न के तौर पर अपनाया जा रहा था तब एक सांसद ने इस ओर नेहरू का ध्यान आकृष्ट भी कराया लेकिन उन्‍होंने इसकी अनदेखी कर दी थी।”

कोलकाता के भव्य एकदलिया रोड पर स्थित मुखर्जी के घर में रात के खाने के बाद चार पीढिय़ों से एक ही विषय पर चर्चा चल रही है। प्रदीप्त मुखोपाध्याय आउटलुक से बातचीत में बताते हैं, ‘मेरे दादा अक्सर बताते थे कि नेहरू ने जब एक खंडित प्रतीक को हमारे देश के राष्ट्रीय चिह्न के रूप में मंजूरी दी थी तो वह कितना अचंभित हुए थे।’ जवाहरलाल नेहरू के प्रधानमंत्री काल में राज्यसभा सांसद, विद्वान और इतिहासकार रहे राधा कुमुद मुखर्जी के पोते प्रदीप्त मुखोपाध्याय अपने दादा और प्रथम प्रधानमंत्री के बीच आदान-प्रदान हुए पत्रों और दस्तावेज को सहेज कर रखे हुए हैं। इन दस्तावेज से पता चलता है कि देश के राष्ट्रीय प्रतीक के रूप में स्वीकृत अशोक स्तंभ दरअसल मूल प्रतीक की प्रतिकृति नहीं बल्कि खंडित रूप है। इतना ही नहीं, नेहरू ने इस बारे में जानने की भी कोशिश नहीं की बल्कि जब मुखर्जी ने इस ओर ध्यान दिलाया तो उन्होंने इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया। मुखर्जी ने इसमें संशोधन के लिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया था।
नेहरू को 27 अगस्त, 1957 में लिखे पत्र में राधा कुमुद ने लिखा, ‘हमें यह जानने के बाद बहुत फिक्र है कि हमारा राष्ट्रीय प्रतीक जो अशोक चक्र के नाम से जाना जाता है, वह सारनाथ के स्तंभ की असल प्रतिकृति नहीं है। इससे भी महत्वपूर्ण बात कि इस मूल प्रतीक के महत्व को खंडित रूप में पेश किया गया है।’ उस जमाने के प्रभावशाली नेताओं-हीरेन मुखर्जी, किशनचंद और सुचेता कृपलानी सहित नौ अन्य सांसदों द्वारा हस्ताक्षरित इस पत्र में उन्होंने प्रतीक की बड़ी त्रुटियों की ओर ध्यान दिलाया था: ‘ऐसा लगता है कि मूल रूप में चार शेरों के कंधों पर 32 तीलियों वाला चक्र टिका हुआ है। मूल विचारधारा थी कि आध्यात्मिक ताकत प्रदर्शित करने वाला सच्चाई का यह चक्र चार शेरों के ऊपर होना चाहिए जो भौतिक ताकत को दर्शाता है। (हालांकि) इस बात के साक्ष्य हैं कि शीर्ष पर स्थित यह चक्र उस डंडे से निकल चुका है जिस पर यह टिका था और सारनाथ संग्रहालय में भी आप इस शीर्ष के बगैर शेर का सिर देख सकते हैं।’
बंगाली ऐतिहासिक शोध पर आधारित पाक्षिक पत्रिका देशकाल के संपादक श्यामलाल घोष ने इस विषय पर कई लेख लिखकर इस जटिल मुद्दे को समझाया है और लोगों की जानकारी में लाया है। वह बताते हैं कि 1949 में संविधान सभा की बहस के दौरान ही अशोक चक्र को राष्ट्र चिह्न के रूप में स्वीकार करने का फैसला किया गया। नेहरू ने इस सभा की अध्यक्षता की थी। इस ‘चक्र’ को राष्ट्रीय प्रतीक के रूप में स्वीकार करने तथा राष्ट्रीय झंडे में इसके इस्तेमाल को लेकर उन लोगों में कुछ असहमति भी थी जो यह समझते थे कि इसका धार्मिक निहितार्थ कुछ ज्यादा है। लेकिन नेहरू की दलील थी कि यह भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन का एक अभिन्न प्रतीक है और इसलिए इसे राष्ट्रीय झंडे और राष्ट्रीय प्रतीक दोनों के लिए स्वीकार किया जाना चाहिए। सदन के ज्यादातर सदस्यों का भी यही नजरिया था। यह ‘चक्र’ प्राचीन बौद्ध सिद्धांतों का पालन करने वाले साम्राज्य का भी प्रतीक था जिसे सम्राट अशोक के काल में शांति और शक्ति का प्रतीक माना गया था। घोष बताते हैं, ‘अशोक स्तंभ उत्तर प्रदेश के सारनाथ के खंडहरों में मिला था जिसमें कई सारे चक्र बने हुए थे इसलिए यह सबसे उपयुक्त विकल्प था।’

असली अशोक स्तंभ के वृताकार आधार पर एक हाथी, एक बैल, एक घोड़े और एक शेर की चित्रकारी की गई है। प्रत्येक चित्र के बाद चक्र है और 24 तीलियों वाला एक पहिया है जो 24 ‘आचारी धर्म’ यानी जीवन के तौर-तरीकों का प्रतीक है। घोष के मुताबिक, सन 1949 में संविधान सभा की बहस के फैसले के अनुसार भारतीय तिरंगे और राष्ट्रीय प्रतीक के चार शेरों के कंधों पर चक्र रखने का मकसद इसे महाधर्म चक्र बनाना था जिसमें 32 तीलियां होती हैं। घोष बताते हैं, ‘यह चक्र बौद्ध सिद्धांतों पर आधारित है जिसमें ‘चार सत्य’ और जीवन के ‘8 तौर-तरीके’ ( 4 गुणा 8 यानी 32) होते हैं। वास्तविक अशोक स्तंभ में चार शेरों के कंधों पर ऐसा एक ही चक्र है, जिस बारे में राधा कुमुद मुखर्जी और उनके सांसद मित्रों ने नेहरू को पत्र लिखा था। राष्ट्रीय प्रतीक की प्रतिकृति तैयार करने के लिए जब डिजाइनरों को सारनाथ भेजा गया था तो यह महाधर्म चक्र या तो गायब हो गया होगा या गिर गया होगा, जैसाकि राधा कुमुद बताते हैं।’
सन 1963 में प्रदीप्त के दादा का 83 साल की उम्र में जब निधन हुआ था तो वह 12 साल के थे। वह बताते हैं कि उनके दादा सही और गलत की समझ रखने वाले सिद्धांतवादी व्यक्ति थे। उन्हें बेईमानी या तुच्छता बर्दाश्त नहीं थी, खासकर जब हमारे राष्ट्रीय प्रतीक का महत्व हो। वह अक्सर भारत की छवि एक ऐसे देश के रूप में कायम रखने की जरूरत पर जोर देते थे, जो सहिष्णुता और आध्यात्मिकता के साथ-साथ ताकत और निडरता के लिए जाना जाता हो। इसलिए वह इसे स्वीकार नहीं कर सके।

अपने पत्र में राधा कुमुद ने लिखा, ‘हम समझते हैं कि अपने देश के प्रतीक को हमें इस रूप में नहीं स्वीकार करना चाहिए क्योंकि यह एक ऐतिहासिक भूल थी। उस स्तंभ से चक्र निकल जाने की विशुद्ध दुर्घटना मूल ढांचे की संक्षिप्त प्रतिकृति के लिए न्यायसंगत नहीं हो सकती। इसके अलावा जिस चक्र को इस शीर्ष फलक पर अब उकेरा गया है, वह मूल ढांचे के महत्व और प्रतीक की व्याख्या नहीं करता है, जिसमें आध्यात्मिक मूल्यों की विशिष्टता पर जोर दिया गया है। यदि हम इस त्रुटि को सुधार लें तो यह हमारे सिद्धांतों और आदर्शों के अनुकूल होगा। अगर हम अशोक के आदर्शों को पुनर्जीवित करना चाहते और असल में हम ऐसा कर भी चुके हैं, तो हमें इस स्मृति चिह्न के विकृत आयाम वाले स्वरूप को जारी नहीं रखना चाहिए।’ प्रतीक में संशोधन की दिक्कतों के समझते हुए उन्होंने मशवरा देते हुए कहा और यहां तक कि पत्र में भी लिखा, बदलाव के खर्च का आकलन चंद लाख रुपये से ज्यादा का नहीं है। प्रदीप्त बताते हैं कि नेहरूजी के जवाब से मेरे दादा सन्न रह गए थे। इस बारे में उनके पिता और राधा कुमुद के पुत्र प्रद्युम्र ने एक बार बताया था कि उन्हें इस जवाब पर यकीन नहीं हो पाया। सिर्फ चार वाक्यों के जवाब में अगले ही दिन उन्होंने पत्र लिखा, जो नि:संदेह उनकी अनिच्छा को व्यक्त कर रहा था। उन्होंने लिखा कि इसमें बदलाव की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने 28 अगस्त 1957 को मुखर्जी को पत्र लिखा, ‘मुझे नहीं लगता कि इस प्रतीक को लेकर अब सवाल उठाने और कोई बदलाव करने की जरूरत रह गई है।’ मजे की बात है कि नेहरू ने अपने पत्र में पहले के उस मौके का भी जिक्र किया था जब राधा कुमुद ने उस त्रुटि की ओर उनका ध्यान आकृष्ट किया था।   
SUKHDEV MEENA BAINADA